वैलेंटाइन पर होगी किचकिच! UP से बिहार तक खूब बरसेंगे बादल, पढ़ें मौसम पर IMD का अपडेट
वैलेंटाइन पर होगी किचकिच! UP से बिहार तक खूब बरसेंगे बादल, पढ़ें मौसम पर IMD का अपडेट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में 13 फरवरी के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 13 फरवरी को कई राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.देश के उत्तरी राज्यों में भी अब ठंड की विदाई होने वाली है। दिन में खिल रही धूप सर्दी के असर को कम कर रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में 13 फरवरी के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है । IMD के अनुसार 13 फरवरी को कई राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड में आंधी, बिजली, तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है। ऐसी ही स्थिति 13 और 14 फरवरी को बिहार में, 14 फरवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल में रहेगी। वहीं ओडिशा में 15 और 16 फरवरी को, उत्तर प्रदेश में 14 फरवरी के दौरान बारिश का अनुमान है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0