BJP Candidate List: गाजीपुर से पारसनाथ राय को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, मनोज सिन्हा के हैं करीबी
BJP Candidate List: गाजीपुर से पारसनाथ राय को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, मनोज सिन्हा के हैं करीबी
भाजपा ने गाजीपुर लोकसभा चुनाव में टिकट घोषित कर सभी को हैरान कर दिया है। पार्टी ने पारसनाथ राय को टिकट दिया है, जो जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के करीबी हैं। हैरानी की बात तो यह है कि अभी तक वो खुद कन्फर्म नहीं हैं कि उन्हें ही पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।
सिखड़ी निवासी पारसनाथ राय शुरू से ही संघ से जुडे हैं। वे संघ के संघ सेवक रहे, विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री और इस समय संपर्क प्रमुख के पद पर हैं।
पिछले वर्ष अप्रैल में जंगीपुर क्रय विक्रय संघ के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में वे निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। हर वर्ष 25 दिसंबर को मनोज सिन्हा इनके विद्यालय आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाते हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0