तेलुगु निर्देशक अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित और होंबले फ़िल्म्स व क्लीम प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित महावतार नरसिंह ने भारतीय एनीमेशन सिनेमा का चेहरा बदल दिया है। 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने महज़ 10 दिनों में ₹91.25 करोड़ का कारोबार कर डाला और आज यह भारत की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फ़िल्म बन चुकी है।