उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मनाया गया जन्मदिवस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मनाया गया जन्मदिवस
गाजीपुर: ई-अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड के पदाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उत्तर प्रदेश के यशस्वी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। संस्था की डायरेक्टर पूजा राय जी ने कहा कि माननीय योगी जी के शासन में प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडाराज और माफियाराज का खात्मा हुआ है। महिलाएं, बेटियां अब निडर होकर अपने स्कूल, कॉलेज और कार्यालय आ जा सकती हैं। समाज का हर वर्ग अपने को निडर महसूस कर रहा है। जहाँ पहले सड़कों पर आये दिन मारपीट, लड़ाई और अराजकता का माहौल बना रहता था वही अब योगी सरकार में सभी सुरक्षित है तो भ्रष्ट लोगों में आज भय का माहौल है। सभी ने योगी जी के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायुष्य और निरोग जीवन की कामना की और सभी प्रदेशवासियों की तरफ से उन्हें शुभकामना दी गई।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0