Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान जारी, जानें 9 बजे तक किस राज्य में कितनी हुई वोटिंग
Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान जारी, जानें 9 बजे तक किस राज्य में कितनी हुई वोटिंग
Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting: आज, 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारी है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिकॉर्ड मतदान की अपील की है. सुबह 7बजे से शुरु हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा.
आज जिन 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है. ऐसे में आइए जानते हैं सुबह 9 बजे से किस राज्य में कितनी वोटिंग हुई है.
| राज्य | सुबह 9 बजे तक मतदान% |
| असम | 9.15 |
| बिहार | 9.65 |
| छत्तीसगढ़ | 15.42 |
| जम्मू् कश्मीर | 10.39 |
| कर्नाटक | 9.21 |
| केरल | 11.9 |
| मध्य प्रदेश | 13.82 |
| महाराष्ट्र | 7.45 |
| मणिपुर | 14.8 |
| राजस्थान | 11.77 |
| त्रिपुरा | 16.65 |
| यूपी | 11.67 |
| पश्चिम बंगाल | 15.68 |
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0