मुख्तार अंसारी का बांदा जेल में मौत
मुख्तार अंसारी का बांदा जेल में मौत
उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। गुरुवार को शाम में उन्हें बांदा जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।
वही मऊ और गाजीपुर में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां धारा 144 लागू कर दी गई है साथ ही बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने का निर्देश दिए हैं।
इससे पहले मुख्तार अंसारी की मंगलवार को भी तबीयत बिगड़ी थी 14 घंटे भर्ती रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी ने दावा किया था कि उन्हें धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है।
मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहे थे अलग-अलग मामलों में उन्हें दो बार उम्र कैद की भी सजा हुई थी
जानकारी के मुताबिक जेल में तीन डॉक्टरों का पैनल उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थे लेकिन सेहत में सुधार नहीं हो रहा था हालत गंभीर होते देखा डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में ही शिफ्ट करना उचित समझा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0