पौराणिक कथा रामायण पर हिंदी से लेकर साउथ में कई फिल्में और टीवी शोज बन चुके हैं। 28 साल पहले भी एक फिल्म बनी थी जो रामायण पर आधारित थी। इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। क्या आपको पता है कि इस फिल्म में भगवान राम का किरदार किस सुपरस्टार ने निभाया था? जानिए यहां।
HIGHLIGHTS
- मैन ऑफ मासेस कहलाता है ये बॉलीवुड एक्टर
- फोर्ब्स की टॉप 100 सेलिब्रिटी लिस्ट में भी शुमार
- 8 साल की उम्र में ही शुरू कर दी थी एक्टिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ का एक सुपरस्टार है जो 'मैन ऑफ मासेस' कहा जाता है। इस सुपरस्टार ने एक्शन फिल्मों से दर्शकों का दिल चुरा लिया था। मगर शायद ही आपको पता है कि यह सुपरस्टार बड़े पर्दे का भगवान राम बन चुका है।
जिस सुपरस्टार की हम बात कर रहे हैं, वह एक दिग्गज अभिनेता के बेटे हैं। उन्होंने तेलुगु सिनेमा में अपनी अदाकारी दिखाई और लोगों का दिल जीता। 20 मई 1983 को जन्मा ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि जूनियर एनटीआर (Jr NTR) हैं।
इस फिल्म से जूनियर एनटीआर ने किया था डेब्यू
नंदमुरी तारक रामा राव जूनियर उर्फ जूनियर एनटीआर 31 साल से फिल्मों में काम कर रहे हैं। वह सिर्फ 8 साल के थे, जब उन्होंने अपने पिता नंदमुरी हरिकृष्ण और दादा एनटी रामा राव के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्मों में अपना अभिनय करियर शुरू किया था। उनकी पहली फिल्मब्रह्मर्षि विश्वामित्र थी।
मगर जूनियर एनटीआर को असली पहचान 1997 में रिलीज हुई पौराणिक फिल्म रामायणम (Ramayanam) से मिली थी। वाल्मिकी की रामायणम पर आधारित यह एक चाइल्ड फिल्म थी, जिसमें भगवान राम का किरदार जूनियर एनटीआर ने निभाया था। वहीं माता सीता की भूमिका में स्मिता माधव नजर आई थीं। इस फिल्म को बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसे दो नंदी अवॉर्ड्स भी मिला था।
Comments 0