किसान आंदोलन के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तनः गाजीपुर सिटी-वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का रूट बदला, अंबाला कैंट के रास्ते पर चलाई जाएगी
किसान आंदोलन के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तनः गाजीपुर सिटी-वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का रूट बदला, अंबाला कैंट के रास्ते पर चलाई जाएगी
ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। जिसमे गाजीपुर सिटी से 3 मई को चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा जंक्शन से सरहिंद-सनेह वाल के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं, कटिहार से 1, 2 एवं 3 मई को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जाखल-धूरी जंक्शन लुधियाना के रास्ते चलाई जाएगी।
कई ट्रेनों के मार्ग में हुआ परिवर्तन
वहीं, जयनगर से 3 मई 2024 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग जाखल-धूरी जंक्शन-लुधियाना के रास्ते चलाई जाएगी। जहां दरभंगा से 4 मई 2024 को चलने वाली 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सानेह वाल के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा छपरा से 3 मई को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा जंक्शन-सरहिंद-सानेह वाल के रास्ते चलाई जायेगी।
सात ही श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 3 मई को चलने वाली 04680 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सानेह वाल-चंडीगढ़-अंबाला कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। जहां अमृतसर से 4 मई को चलने वाली 05050 अमृतसर-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सानेह वाल-चंडीगढ़-अंबाला कैंट के रास्ते चलाई जायेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0