Shubhanshu Shukla अंतरिक्ष में 18 दिन बिताकर एक्सिओम-4 मिशन के तहत तीन अन्य अंतरिक्षयात्रियों के साथ प्रशांत महासागर में उतरे। आईएसएस से धरती पर आने में उन्हें लगभग साढ़े 22 घंटे लगे। स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान सोमवार को आईएसएस से अलग हुआ जो भारतीय समयानुसार शाम 4 बजकर 45 मिनट पर हुआ।