Prayagraj Flood Update प्रयागराज में गंगा के साथ ही यमुना नदी का जलस्तर उफान पर है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही दोनों नदियां तबाही मचाने लगी हैं। वर्ष 2013 के बाद प्रयागराज में बाढ़ का यह दृश्य देखने को मिल रहा है। बाढ़ से शहर की 61 बस्तियां तथा 275 गांवों के पांच लाख लोग प्रभावित हुए हैं।