मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून जल्दी दस्तक देगा। मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच चुका है। तीन से चार दिन में इसके और आगे पहुंचने की संभावना नजर आ रही है। 27 मई को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मई में देश के कई राज्यों में बारिश होगी।
पीटीआई, नई दिल्ली। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को यानी आज बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, अंडमान सागर के दक्षिण, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के उत्तर के कुछ इलाकों तक पहुंच गया है।
तेज स्पीड से चलेगी हवा
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के प्रभाव में बढ़ोतरी हुई है। समुद्र तल से 1/5 किलोमीटर ऊपर हवा की गति 20 समुद्री मील से अधिक हो गई है और कुछ क्षेत्रों में यह 4।5 किलोमीटर तक बढ़ गई है।
क्या बोला IMD?
आईएमडी ने बताया कि ‘आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन’ (ओएलआर) भी इस क्षेत्र में कम हुआ है जो बादल छाए रहने का संकेत है। ओएलआर पृथ्वी से अंतरिक्ष में निकलने वाली ऊर्जा का एक माप है, विशेष रूप से लंबी तरंग दैर्ध्य (जैसे कि इंफ्रारेड) पर। यह पृथ्वी की सतह और वायुमंडल से उत्सर्जित होती है। मौसम विभाग ने कहा कि ये स्थितियां इस क्षेत्र में मानसून के आने की ओर इशारा करती हैं।
छत्तीसगढ़ में आज से 15 मई तक आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 13 से 16 मई के दौरान मध्य प्रदेश में होगी बारिश। 14 से 15 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम। 14 मई के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में और 15 और 16 मई को झारखंड में बारिश का अनुमान है। वहीं केरल में 27 मई तक बारिश होने की संभावना है।
Comments 0